फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water filled on the way, bridge needed,

रास्ते में भरा पानी, बनी है पुल का दरकार, ग्रामीण पहुंचे सीएम के द्वार

Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the way, bridge needed,
भगवानपुर। माजरा से नवीन टांडा हसनगढ़ के बीच लोगों को भारी जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसानों और बुजुर्गों को अपने खेत पर जाने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताई। साथ ही जल्द से जल्द से पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

आम दिनों में सोलानी नदी का पानी सूखा रहता है तो ग्रामीणों को आने जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन बरसात के चार महीनों में ग्रामीणों की जान आफत में रहती है। माजरा से नवीन टांडा हसनगढ़ मार्ग पर सोलानी नदी का पानी भरने से यहां से लोगों को गुजरना काफी मुश्किलों भरा हो जाता है। खासतौर से बुजुर्गों को ज्यादा जोखिम रहता है। ग्रामीण कई सालों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस पर भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर और टांडा हसनगढ़ निवासी संदीप कुमार बीरम सिंह, राव परवेज, रोहित पाल, आदिल आदि ग्रामीणों ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव माजरा व नवीन टांडा हसनगढ़ जाने वाले रास्ते में सोलानी नदी का पानी भर जाता है। इसके कारण ग्रामीणों का आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आजकल बारिश में रास्ते में अधिक पानी भर गया है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए मुसीबतें उठानी पड़की हैं। कई बार पानी की वजह से बुग्गी या ट्रैक्टर ट्रॉली धंस जाती है, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मार्ग पर पुल बनवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed