फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water filled on the service road, it is difficult to walk

सर्विस मार्ग पर पानी भरने से बने तालाब जैसे हालात

Sat, 30 Jul 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the service road, it is difficult to walk
नगर पंचायत के ग्राम मक्खनपुर के पास हाईवे के किनारे सर्विस मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। इससे राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में रात और सुबह बारिश होने के कारण भगवानपुर नगर पंचायत के ग्राम मक्खनपुर के निकट हाईवे किनारे सर्विस मार्ग की सड़क टूटने से बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। सड़क किनारे बनाया गया नाला भी जगह-जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहीं रात और सुबह बारिश होने से इस मार्ग पर पानी भर गया है। इससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।
ग्रामीण मुशर्रफ, ओमकार, दाऊद, गय्यूर, मोहन लाल, मनोज कुमार, वसीम, सुहेल का कहना है कि मक्खनपुर के पास सर्विस मार्ग के किनारे बनाया गया नाला टूट गया है। इस कारण सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। कई बार तहसील प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आजतक समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीण और राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़क में गड्ढे होने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि जल्द ही एनएच के अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास हाईवे किनारे मरम्मत का काम करते हुए कर्मचारियों ने पिछले साल एक बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था। अब इसके चलते बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास एक साल पहले हाईवे पर कर्मचारी मरम्मत का कामकर रहे थे। उस दौरान उन्होंने किनारे पर एक बड़ा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया था। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कर गड्ढे में मिट्टी डलवाने के लिए एनएच के अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed