फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Warning mark 293 meters, water level of Ganga reached 292.90

Roorkee News: चेतावनी निशान 293 मीटर, गंगा का जलस्तर पहुंचा 292.90 पर

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Warning mark 293 meters, water level of Ganga reached 292.90
दो दिन से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया। इससे क्षेत्र के 18 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारी ग्रामीणों को नदियों की ओर न जाने, रात के समय जागते रहने के लिए सचेत कर रहे हैं। गंगा नदी में आए पानी से हजारों बीघा कृषि भूमि पर खड़ी फसलें भी जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन




दो दिन से मूसलाधार बारिश से अब तक सूखे पड़े तालाब लबालब हो गए हैं। वहीं, सोमवार सुबह चार बजे से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सोमवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर तक पहुंच गया। गौरतलब है कि गंगा नदी के जलस्तर का चेतावनी निशान 293 मीटर है जबकि 294 मीटर खतरे का निशान है।
विज्ञापन




शेरपुर बेला गांव के पास से गुजरने वाली बाणगंगा जो सूखे के हालात में थी वो भी पानी से लबालब हो गया है। वहीं, गंगा नदी किनारे स्थित हजारों बीघा कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने और धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों से हर दो-दो घंटे बाद अपडेट ले रहा है। पहले ही तहसील प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा नदी किनारे बसे इन गांवों में बाढ़ का खतरा



गंगा नदी किनारे बसे सौंपरी, केवलपुरी, पंडितपुरी, रामपुर रायघटी, निरंजनपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द गंगदासपुर, नंदपुर,डुमनपुरी,कलसिया, बालावाली, गिद्दावाली, बादशाहपुर, शेरपुर बेला, माडाबेला, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी कला आदि गांवों में बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed