फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waqf began to delight crowned jive to the beats, the minister showered Notes

वक्फ में ताजपोशी की खुशी पर लगे ठुमके, मंत्री ने बरसाए नोट

Mon, 01 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। प्रदेश में पहली बार वजूद में आई उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद के पहले अध्यक्ष राव सज्जाद की ताजपोशी की खुशी में हुए समारोह में ढंढेरा गांव में बालाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं प्रदेश में कैबिनेट स्तर के दर्जाधारी मंत्री व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बालाओं पर नोट बरसाए। स्टेज पर डांस के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मामला दरगाहों और मस्जिदों का सरंक्षण करने वाले वक्फ के अध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण आयोजन विवादों में घिर गया। उलेमाओं समेत तमाम लोगों ने नाराजगी जताते हुए ताजपोशी पर ही सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में तमाम मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों का रखरखाव उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के जरिये किया जाता है। सरकार ने वक्फ संपत्तियों के विकास के लिए पहली बार उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद का गठन कर रुड़की के ढंढेरा निवासी राव सज्जाद को अध्यक्ष बनाया है। रविवार को राव सज्जाद के सम्मान समारोह में स्टेज पर महिला डांसरों ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। स्टेज पर मौजूद अध्यक्ष राव सज्जाद के साथ कैबिनेट स्तर के दर्जाधारी मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी इन बालाओं पर नोट बरसाए। कार्यक्रम में हवाई फायरिंग की गई। नाच गाने का मंत्री और समर्थकों ने खूब लुत्फ उठाया। मगर आयोजन पर भी सवाल भी खूब उठे।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने खुद लहराया पिस्टल
राव सज्जाद ने खुद भी स्टेज पर डांस के दौरान पिस्टल लहराया। इसके बाद चैंपियन को चांदी का मुकुट पहनाकर आभार भी जताया गया। बालाओें के डांस के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने वालों की धक्का मुक्की होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
सरकार को मुस्लिम संस्थाओं में जिम्मेदारी देने से पहले सोचना समझना चाहिए। उसका ये फर्ज बनता है कि ऐसे जिम्मेदार ओहदों पर जांच परखकर संजीदा लोगों को ही बैठाए। लड़कियों को नचाकर उन पर नोट लुटाने वाले कौम की हिफाजत क्या करेंगे। ये पूरी तरह गैर इस्लामी और गलत है।
- मौलाना आरिफ कासमी, सदर, जमीयत उलेमा हिंद  

खुशी के माहौल में जनता की मांग को देखते हुए नाच गाने का प्रोग्राम रखा गया था। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया है।
राव सज्जाद, अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed