फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Volunteers took rally to save the girl child and educate

Roorkee News: स्वयंसेवियों ने निकाली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली

Tue, 06 Jan 2026 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took rally to save the girl child and educate
झबरेड़ा। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शिविर के छठे दिन सुल्तानपुर साबतवाली गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया। रैली गांव की गलियों से होकर निकाली गई, जहां लोगों को बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, उप-कार्यक्रम अधिकारी ओमपाल सिंह, ओमवीर सिंह, निधि चौधरी, आशीष, सिखा, अरुणा, कैंप कमांडर प्रियांशी व प्रदीप आर्यन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed