फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vis election changed the timing of pre-board examinations

सिस चुनाव से प्री बोर्ड परीक्षाओं का बदला समय

Sat, 15 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Vis election changed the timing of pre-board examinations
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में होने वाली हाईस्कूल की प्री बोर्ड परीक्षाओं का समय बदल दिया गया है। वहां पहले परीक्षाएं 28 जनवरी से होना तय था। अब वहां परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। हालांकि परीक्षा के दौरान अन्य समस्त कार्ययोजना पहली बैठक में तय अनुसार ही रहेगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2021-22 की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 31 दिसंबर 2021 में एक बैठक आयोजित की थी। बैठक में समस्त अधिकारियों और शिक्षक संगठनों की सहमति से प्री बोर्ड परीक्षाएं का प्रारूप तय किया गया था। उस दौरान तय था कि परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होकर आठ फरवरी तक चलेंगी। बैठक के कुछ समय बाद ही प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव अधिसूचना जारी होने का असर अब प्री-बोर्ड की परीक्षाओं पर पड़ता दिख रहा है क्योंकि एक ओर जहां शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है वहीं जहां परीक्षाएं होनी है वहां पर पोलिंग बूथ भी तैयार करने हैं। इसको देखते हुए प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इसके तहत परीक्षाएं अब 28 के बजाय चार दिन पहले 24 जनवरी से शुरू होंगी। साथ ही इन्हें एक फरवरी को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed