फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   villagers staged dharna against clandestine appointment

गुपचुप नियुक्ति के विरोध में ग्रामीण उतरे

Tue, 02 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 02 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 किसान साधन सहकारी समिति गोवर्धनपुर में गुपचुप नियुक्तियों के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने समिति परिसर में पहले हंगामा किया। उसके बाद समिति में तालाबंदी कर सभी ग्रामीण धरने पर बैठ गए और नियुक्तियां रद्द कराने के बाबत एसडीएम लक्सर को पत्र भेजा।
विज्ञापन


गोवर्धनपुर गांव मे किसान साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को सुनील फौजी और सुशील चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि किसान साधन सहकारी समिति में छह पद खाली चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनमें से तीन पद एकाउंटेंट, दो पद चपरासी और एक पद चौकीदार का है। जिन पर समिति के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से गुपचुप नियुक्तियां की जा रही हैं। ऐसे समाचार पत्रों में इसकी विज्ञप्ति जारी की गई है जो क्षेत्र में आते ही नहीं है। उनका कहना था 31 जुलाई में छह पदों पर 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा भी कराई जा चुकी है। उन्होंने इस बाबत लक्सर एसडीएम किशन सिंह नेगी, सहायक निबंधक हरिद्वार को गुपचुप तरीके से कराई जा रही नियुक्तियों को रद्द करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान मे आया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।  
-किशन सिंह नेगी, एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed