फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers protest for road and drainage

सड़क और जलनिकासी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 11 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road and drainage
कुड़ी भगवानपुर में रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

लक्सर-बालावाली रोड से कुड़ी भगवानपुर होते हुए रेलवे स्टेशन महाराजपुर कलां जाने वाली पांच सौ मीटर सड़क की हालत खस्ताहाल है। इतना ही नहीं पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड के दोनों ओर भी पानी निकासी का कोई साधन नहीं किया गया है। इसके कारण बारिश होने पर घरों में पानी घुस जाता है। शीघ्र ही गांव में दूषित पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान हरपाल सिंह, अनिल कुमार, रामपाल, संजू, संजय कुमार, रामकुमार, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, गौरव, जोनी, राजवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed