फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers demanded the construction of a playground in the village

Roorkee News: ग्रामीणों ने की गांव में खेल का मैदान बनाने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 05:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded the construction of a playground in the village
ग्राम पंचायत हकीमपुर तुर्रा में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने गांव की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुल 12 शिकायतें और सुझाव दर्ज किए गए। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान ताहिरा की मौजूदगी में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों ने गांव के युवाओं के लिए खेल का मैदान बनाने, जल निकासी के लिए नाला निर्माण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क की मांग रखी।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में नदी के कटाव से होने वाले नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने नदी पर तटबंध बनाए जाने का विशेष प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके अलावा, गांव के प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के सौंदर्यीकरण और स्कूल प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसमस्याओं के प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुराग दत्त, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सैनी, और क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी नागेंद्र प्रसाद और स्थानीय ग्रामीण नकली राम प्रवीण कुमार राजकुमार विपिन कुमार राजेश कुमार शोभाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed