फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers created an uproar after accusations of tantra cultivation

तंत्र साधना का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 12 Jul 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers created an uproar after accusations of tantra cultivation
रविवार को बिजोपुरा गांव के जंगल में अपने खेतों में पूजा पाठ करने वाले तीन लोगों पर ग्रामीणों ने तंत्र साधना करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में लोगों के सही पाए जाने पर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोगों ने अपने खेत में पहुंचकर पूजा पाठ शुरू कर दी। इसी बीच खेत में काम कर रहे किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दे दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों पर तंत्र साधना करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि तंत्र साधना किए जाने से ग्रामीणों को कोई क्षति हो सकती है। इसी बीच किसी ने हंगामे की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लोगों को कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार उन्होंने बताया कि वह हर सप्ताह अपने खेतों में अपने देव पितरों की पूजा अर्चना करते हैं। उनकी बातों से संतुष्ट होकर पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा का कहना है कि पूजा पाठ करने वाले लोगों से पूछताछ में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है कि वह तंत्र साधना कर रहे थे। इसलिए उन्हें घर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed