फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers create ruckus by stopping vehicles filled with mining material

खनन से भरे वाहन रोककर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jun 2022 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus by stopping vehicles filled with mining material
युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों ने खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने खनन से भरे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर भगवानपुर और इमलीखेड़ा से पुलिस पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और आरोपी चालक को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

15 जून की रात इब्राहिमपुर मसाई निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ग्रामीण दुर्घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीण एकत्र होकर ग्राम इब्राहिमपुर मसाई के पास सड़क पर हंगामा करने लगे और खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर तहसील प्रशासन व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास सैनी, राजीव सैनी, अभिषेक, रवींद्र सैनी, जयभगवान सैनी, जोगेंद्र सैनी, इंद्रराज, मांगेराम, जगदीश सैनी का कहना था कि ग्राम इब्राहिमपुर मसाई निवासी आयुष सैनी की 15 की जून रात इमलीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि इमलीखेड़ा पुलिस चौकी पर एक दरोगा आरोपी वाहन चालक को पकड़ने के लिए मृतक के परिवार वालों का सहयोग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना का खुलासा करने के लिए और वाहन चालक को पकड़ने के लिए खुद ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से मृत युवक की बाइक को टक्कर मारते दिखाई दिया। वहीं हंगामे की सूचना के करीब दो घंटे बाद इमलीखेड़ा पुलिस और भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्राली चालक को वाहन समेत पकड़कर इमलीखेड़ा पुलिस चौकी ले जाया गया। तब जाकर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।

भगवानपुर कार्यवाहक थानाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर मसाई निवासी ग्रामीणों ने मृत युवक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव के पास ही हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही इमलीखेड़ा पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed