{"_id":"69e7b7553d4d6835170a3fcc","slug":"villager-injured-in-bike-collision-case-filed-against-driver-roorkee-news-c-5-1-drn1027-952444-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल, चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रहा ग्रामीण बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी महिला शकुंतला देवी ने तहरीर में बताया कि उनके पति ऋषिपाल सिंह एक अप्रैल को पैदल ही सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान नशे की हालत में तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें लक्सर के अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पति के सिर में गंभीर चोट आई है। महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।