फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   vice president of the rni college management comittee dead by dengu fever

डेंगू से आरएनआई कालेज के उपाध्यक्ष की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 03 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
vice president of the rni college management comittee dead by dengu fever
Dengue - फोटो : demo pic
सर्दी शुरू होने के बाद भी डेंगू का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। बुधवार को डेंगू बुखार से पीड़ित भगवानपुर स्थित आरएनआई इंटर कालेज की प्रबंध समिति उपाध्यक्ष डा. सत्यपाल गर्ग की मौत हो गई है। डा. गर्ग का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से शिक्षा जगत में गहरा शोक है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


आरएनआई इंटर कालेज भगवानपुर की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डा. सत्यपाल गर्ग को डेंगू बुखार हो गया था। उन्हें उपचार के लिए देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में ले जाया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार को कनखल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके आकस्मिक निधन पर आरएनआई इंटर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। वहीं उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए एक बैठक का आयोजन किया जिसमें दो मिनट का शोक रखकर दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता अशोक शर्मा आर्य, प्रधानाचार्य अशोक रतूड़ी, जतिन त्यागी, डा. जयचंद सैनी, डा. अनिल शर्मा, राजेश सैनी, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संदिग्ध बुखार से महिला की मौत
संदिग्ध बुखार से एक महिला की मौत हो गई है। महिला सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी है। वह काफी दिन से बुखार से पीड़ित थी। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी इरफान की पत्नी संदिग्ध बुखार से पीड़ित थी। काफी उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed