{"_id":"6b085613d4053b184c03b64c","slug":"vehicle-scrapping-center-sealed-for-disregarding-standards-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1120758-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील
विज्ञापन
सुरक्षा उपकरण और मशीनें नहीं मिली चालू, तेल व हानिकारक अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी नदारद
जांच में मिलीं गंभीर खामियां, एक सप्ताह में अन्य स्क्रैपिंग सेंटरों का भी होगा निरीक्षण
भगवानपुर के सिकंदरपुर भैंसवाल स्थित वाहन स्क्रैपिंग सेंटर में मानकों की अनदेखी सामने आने पर आरटीओ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर में कई गंभीर खामियां मिलने पर अधिकारियों ने उसे सील करवा दिया। साथ ही सभी कमियां दूर होने तक वाहन स्क्रैपिंग और विखंडन से संबंधित कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून संभाग संदीप सैनी के नेतृत्व में टीम ने मैसर्स आरएजी इंजन्स प्राइवेट लिमिटेड के वाहन स्क्रैपिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन रुड़की कृष्ण पलड़िया और एआरटीओ प्रशासन रुड़की जितेंद्र चंद मौजूद रहे।
जांच में सामने आया कि सेंटर में अधिकांश मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। जो मशीनें थीं वे भी पिछले कई महीनों से काम नहीं कर रही थी। वाहन लिफ्ट भी क्रियाशील नहीं मिली। इसके अलावा अग्निशमन और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। निरीक्षण में वाहनों से तेल, ईंधन और अन्य हानिकारक तरल पदार्थ निकालने, उनके सुरक्षित भंडारण और निस्तारण की व्यवस्था में गंभीर कमियां मिली। बैटरी, एसी गैस और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रबंधन के इंतजाम भी संतोषजनक नहीं मिले। परिसर में स्क्रैप और टूटे शीशे जमीन पर बिखरे पड़े थे। संचालक आवश्यक अभिलेख और प्रशिक्षित कर्मचारियों का विवरण भी उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन
अन्य सेंटरों की भी होगी जांच
आरटीओ प्रशासन ने पर्यावरण और जनसुरक्षा को संभावित खतरे को देखते हुए सेंटर का संचालन बंद करा दिया। निरीक्षण रिपोर्ट में संचालक से स्पष्टीकरण लेने, अभिलेखों का सत्यापन कराने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तकनीकी जांच कराने की संस्तुति की गई है। वहीं एआरटीओ रुड़की और हरिद्वार को एक सप्ताह के भीतर अन्य वाहन स्क्रैपिंग सेंटरों का निरीक्षण कर मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।