फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vegetable market in Sultanpur after ban

रोक के बाद सुल्तानपुर में लग रही सब्जी मंडी

Tue, 19 May 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market in Sultanpur after ban
सुल्तानपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने पर अधिकारियों ने लक्सर सब्जी मंडी को प्रह्लादपुर में स्थानांतरित कर दिया था। इसके बावजूद भी सुल्तानपुर कस्बे में सुबह मंडी लगाकर थोक में सब्जियां बेची जा रही हैं। इससे शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ रही हैं। कोरोना के चलते शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों ने लक्सर सब्जी मंडी को प्रह्लादपुर गांव स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन सुल्तानपुर कस्बे में सुबह के समय लग रही सब्जी मंडी में आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि सब्जी के थोक विक्रेता सुल्तानपुर और लक्सर में अपनी सब्जी नहीं बेचेंगे। उन्हें अपनी सब्जी बेचने के लिए प्रह्लादपुर मंडी में जाना होगा। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

25 किट खाद्य सामग्री वितरित की
पिरान कलियर। कलियर थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल और माइनॉरिटी कॅरियर ड्रीम ट्रस्ट ने गरीबों के लिए 25 कीट खाद्य सामग्री दी है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हसीन मोइनुद्दीन ने कहा कि इस महामारी में शासन और पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। लोग अपने घरों को छोड़कर सैकड़ों किमी दूर हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करना ही सबसे बड़ा धर्म है। किट वितरित करने वालों में रियासत अली व कोषाध्यक्ष मोहम्मद मोनिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed