फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   varuna trasport and truck union embattled once more time

वरुणा ट्रांसपोर्ट व ट्रक यूनियन में फिर ठनी

Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
varuna trasport and truck union embattled once more time
ट्रक यूनियन के सदस्य वरुण ट्रांसपोर्ट के वाहन रोकते हुए - फोटो : amarujala

लक्सर ट्रक यूनियन व वरुणा ट्रांसपोर्ट के बीच एक बार फिर ठन गई है। बृहस्पतिवार को लक्सर यूनियन के पदाधिकारियों ने वरुणा ट्रांसपोर्टर पर अनावश्यक रूप से परेशान करने व भुगतान न करने का आरोप लगातेे हुए उसके ट्रक फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिए। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर गाड़ियों को अंदर जाने दिया गया। 

विज्ञापन


लक्सर ट्रक यूनियन के करीब 60 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे जेके फैक्ट्री के सामने पहुंचकर वरुणा ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को फैक्ट्री के बाहर रोक दिया। यूनियन का कहना था कि ट्रांसपोर्टर उनका करीब पचास लाख का भुगतान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


लक्सर ट्रक यूनियन के सदस्यों का यह भी कहना था कि ट्रांसपोर्टर द्वारा उनकी गाड़ियों को कई-कई दिन तक खाली नहीं कराया जाता है जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इसके चलते सदस्यों ने गाड़ियों को फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया। नतीजतन वरुणा ट्रांसपोर्टर के एक अधिकारी ए. यादव ने बाहर आकर ट्रक यूनियन के सदस्यों को जल्द भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गाड़ियों को खाली कराने को लेकर आने वाली दिक्कतों में भी सुधार करने का आश्वासन दिया जिस पर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने गाड़ियों को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अनिल चौधरी, अरुण कुमार, राजू, देवेंद्र, दिलदार, राजेश सैनी, राधेश्याम, लेखराज आदि मौजूद रहे। वहीं वरुणा ट्रांसपोर्टर के एक अधिकारी अरविंद मित्तल का कहना था कि करोड़ों रुपये के व्यवसाय में 40-50 लाख रुपये का हिसाब-किताब चलता रहा है। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed