{"_id":"6970ce1de27bd774080b8186","slug":"van-gujjars-buffaloes-that-went-to-graze-in-the-forest-were-stolen-roorkee-news-c-5-1-drn1027-883988-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जंगल में चरने गई वनगुर्जर की भैंसें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जंगल में चरने गई वनगुर्जर की भैंसें चोरी
विज्ञापन
जंगल में चरने गई वन गुर्जरों की दो भैंसें चोरी हो गई। सीसीटीवी में कुछ लोग भैंसों को लोडर वाहन में ले जाते नजर आए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुरी डेरा निवासी वन गुर्जर सफरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह पशुपालक है और तिलकपुरी गांव के बाहर जंगल में डेरे पर रहता है। 11 जनवरी को वह अपनी 8 भैंसों को जंगल में चराने के लिए लेकर गया था। इस दौरान कुछ काम पड़ने पर वह भैंसों को चरता हुआ छोड़कर डेरे पर आ गया।
कुछ देर बाद जब वह वापस पहुंचा तो उसकी दो भैंस गायब थी। पहले उसने जंगल में भैंसों की तलाश की लेकिन उसकी भैंसें नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच कराई तो कुछ लोग लोडर वाहन में उसकी भैंसें चोरी कर ले जाते नजर आए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।