{"_id":"610ad6b58ebc3e88c72d5b78","slug":"vaccination-done-in-long-lines-roorkee-news-drn386543477","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी लाइनों में लगकर कराया वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी लाइनों में लगकर कराया वैक्सीनेशन
विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में केवल दो वैक्सीनेशन सेंटर होने के चलते लोगों को लंबी लाइनों में लगकर टीका लगवाना पड़ा। इस दौरान केवल सिविल अस्पताल और हेल्पिंग हैंड में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अन्य सेंटरों से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
इस समय शहर में वैक्सीनेशन को लेकर मारामारी मची हुई है। हालांकि, हाल ही में चार दिन लगातार पांच से छह सेंटर लगाकर वैक्सीनेशन किया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरी डोज लगवाने के लिए आए दिन सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को केवल सिविल अस्पताल और हेल्पिंग हैंड में वैक्सीनेशन हुआ। ऐसे में दोनों जगह वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान बादल छाए रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली। सिविल अस्पताल में कुछ देर के लिए लाइन में लगने के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पीआरडी के जवानों ने बीच में आकर मामला शांत करा लिया। वहीं, शहर के अन्य सेंटरों पर भी लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे, लेकिन निराश लौटना पड़ा। सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दो सेंटरों पर वैक्सीनेशन हो पाया है।
--
आज दस सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन
आज शहर में दस वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों को कोविशील्ड और कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, गांधी महिला शिल्प विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर-14, हेल्पिंग हैंड, मोहनपुरा स्थित शिवाजीनगर, आजादनगर स्थित हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल और सिविल अस्पताल में कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। नगर निगम और रामपुर चुंगी स्थित विधायक फुरकान अहमद के आवास पर कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
--
पनियाला रोड पर दिव्यांगों के लिए लगेगा शिविर
जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से आज हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल में दिव्यांगों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शिविर में रुड़की क्षेत्र से कोई भी दिव्यांग पहुंचकर वैक्सीनेशन करवा सकता है। शिविर में दिव्यांगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से उनके लिए चलने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। वहीं, जिन दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड नहीं बन रहे हैं, वे शिविर में कार्ड भी बनवा सकते हैं।