{"_id":"60f5b1158ebc3e6d31161318","slug":"vaccination-disorders-are-taking-a-toll-on-the-enthusiasm-of-the-people-roorkee-news-drn384964968","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : लोगों के उत्साह पर भारी पड़ रहीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : लोगों के उत्साह पर भारी पड़ रहीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
एक ओर जहां प्रशासन लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बदइंतजामी से लोग हतोत्साहित हो रहे हैं। ढंडेरा के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर भी लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। सोमवार को यहां पानी भरने से लाइन में लगे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
ढंडेरा प्राथमिक विद्यालय को कोरोना टीकाकरण का केंद्र बनाया गया है, लेकिन यहां न तो धूप और न ही बारिश से बचने के इंतजाम हैं। ऐसे में टीका लगवाने आने वालों पर बदइंतजामी भारी पड़ रही है। साधन सहकारी समिति के चेयरमैन रवि राणा ने बताया कि इस बाबत उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। कई प्रभारी समेत स्वास्थ्यकर्मी कमरों में कूलर चलाकर वैक्सीनेशन का काम करते हैं, लेकिन आम लोगों को कड़ी धूप में बाहर खड़ा होना पड़ रहा है। यही नहीं, सोमवार को बारिश के बीच विद्यालय परिसर में पानी भर गया, जिसके चलते लोगों ने पानी में खड़े होकर वैक्सीन लगवाई। यहां पानी और शौचालय का भी कोई इंतजाम नहीं है। केंद्र प्रभारी डॉ. सरिता का कहना है कि केंद्र का चयन जिला स्तर पर किया जाता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से ही निर्देश दिए जाएंगे।
--
बारिश में भी टीका लगवाने उमड़े लोग
सोमवार को 18 और 45 वर्ष से अधिक वालों के लिए बनाए गए थे छह टीकाकरण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। शहर में सुबह से हो रही बारिश के बावजूद वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण कराने के लिए भारी उमड़ी। सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग शाम तक टीका लगवाने पहुंचे। कुल 1246 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। ऐसे में लग रहा था कि वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ कम ही रहेगी, लेकिन लगातार बारिश के बाद भी वैक्सीन लगाने वालों का जोश कम नहीं हुआ। सभी छह सेंटरों पर लंबी लाइन लगी हुई थी। आलम यह था कि प्राथमिक स्कूल नंबर 14 में दोपहर तीन बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। बीएसएम इंटर कॉलेज और रामपुर में केवल 45 वर्ष से अधिक वालों को वैक्सीन लगाई गई। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि सोमवार को कुल 1246 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सबसे ज्यादा हेल्पिंग हैंड पर 146 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। आज केवल नगर निगम और सिविल अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक वालों का वैक्सीनेशन होगा।