{"_id":"6a74cd8085908926490805ac","slug":"uttarakhand-transport-corporation-has-launched-a-special-discount-scheme-on-online-ticket-booking-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1036374-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तराखंड परिवहन निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर शुरू की विशेष छूट योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तराखंड परिवहन निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर शुरू की विशेष छूट योजना
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष छूट योजना शुरू की है। यह योजना एक अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। निगम के अनुसार इस अवधि में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ग्रुप टिकट और वापसी यात्रा टिकट पर आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को आर्थिक बचत के साथ-साथ सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी मिलने का निगम दावा कर रहा है। हेल्पलाइन नंबर-8476007605 और 9045599112 पर भी ऑनलाइन सेवा का लाभ लेने वाले यात्री प्रयोग कर सकते हैं।
रुड़की डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक योजना के तहत यदि किसी समूह की ओर से एक साथ छह ऑनलाइन टिकट बुक किए जाते हैं तो चौथे टिकट पर 10 प्रतिशत, पांचवें टिकट पर 12 प्रतिशत और छठे टिकट पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वापसी (रिटर्न जर्नी) का टिकट भी साथ में बुक करेंगे। उन्हें अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
परिवहन निगम का मानना है कि इस पहल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की सहायक महाप्रबंधक (रुड़की डिपो) अमिता सैनी ने बताया कि निगम यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग से समय की बचत होती है और पारदर्शिता भी बनी रहती है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे 30 सितंबर तक संचालित इस विशेष छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट और वापसी यात्रा टिकट की सुविधा का उपयोग करें।