{"_id":"61d45c2d478c2410962772ec","slug":"uttarakhand-21-corona-positive-including-nodal-officer-for-sampling-in-roorkee-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रुड़की में सैंपलिंग के नोडल अधिकारी सहित 21 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रुड़की में सैंपलिंग के नोडल अधिकारी सहित 21 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Tue, 04 Jan 2022 08:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:10 PM IST
सार
रुड़की में मंगलवार को 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में कोविड सैंपलिंग के नोडल अधिकारी पॉजिटिव आ गए हैं। सिविल अस्पताल रुड़की की एक स्टाफ नर्स, लिपिक, एक कर्मी की पत्नी सहित पांच कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रुड़की में 21 मरीज सामने आए हैं। दो दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का यह आंकड़ा 27 हो गया है। मंगलवार आई रिपोर्ट में सैंपलिंग नोडल अधिकारी भी संक्रमित आए हैं। अकेले सिविल अस्पताल रुड़की में स्टाफ नर्स, एक लिपिक सहित पांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच रुड़की में मंगलवार को एक साथ 21 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रुड़की में कोविड सैंपलिंग के नोडल अधिकारी पॉजिटिव आ गए हैं। सिविल अस्पताल रुड़की की एक स्टाफ नर्स, लिपिक, एक कर्मी की पत्नी सहित पांच कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गणेश विहार, बीइजी रुड़की, मोहनपुरा, आवास विकास, सिविल लाइंस, पूर्वावली गणेशपुर, एमएच रुड़की से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 21 मामले आए हैं। सभी की हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन