फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Urs preparations with partially open

आधी अधूरी तैयारियों के साथ उर्स का आगाज

Wed, 30 Nov 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Wed, 30 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Urs preparations with partially open
The group reached the Jayrinon Kaliyar Urs flag from Bareilly. - फोटो : amarujala
आधी अधूरी तैयारियों के साथ ही बुधवार को पिरान कलियर में 748 वें सालाना उर्स का आगाज हो गया। बरेली शरीफ से झंडा लेकर पहुंचे जायरीनों के जत्थे का लोगों ने स्वागत किया। दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा फहराने के साथ उर्स की पहली रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


बरेली शरीफ  से आया झंडा कलियर पहुंचने पर सज्जादा परिवार की ओर से शाह अली मंजर एजाज साबरी ने ढोल नगाड़ों के साथ झंडे और जायरीनों का स्वागत किया। झंडे की सरपरस्ती कर रहे वसीम साबरी ने बताया कि 19 नवम्बर को 130 अकीदतमंदों का जत्था बरेली से पैदल रवाना हुआ था जो 12 दिन का पैदल सफर तय करने के बाद बुधवार को कलियर शरीफ  पहुंचा। इस दौरान जत्थे में शामिल जायरीनों का जगह-जगह स्वागत किया गया। बरेली से आए जत्थे में कमाल साबरी, मेराज साबरी, शाहिद नूरी, नईम हसन, साबरी बाबा, मिस्सी शाह, बब्बू शाह, मौलाना मुस्ताक नूरी, रिहान साबरी स्थानीय लोगों में शाह सुुहेल, शाह यावर अली, साबिर मुनव्वर अली, शाह गाजी शाह, राजी सईद कुरैशी परवेज अली आदि मौजूद रहे। इससे पहले रहमतपुर गांव में पैदल जत्थे का स्वागत दर्जाधारी मंत्री हाजी सईद हसन ने किया। इस मौके पर नाजिम त्यागी, अमजद, इसरार, अकरम कल्लू, कुर्बान पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 दूसरी ओर उर्स मेले की तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी है। न तो अभी दुकानें लग पाई हैं और न ही पेयजल और टायलेट की व्यवस्था। उर्स मेले में मोबाइल टायलेट के प्रयोग का दावा भी अभी हवा हवाई है। इस संबंध में दरगाह प्रबंधक आरिफ शरीफ का कहना है कि उर्स की मुख्य रस्में शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निर्माणदायी संस्था के खिलाफ केस की तैयारी
 साबिर पाक के सालाना उर्स में जायरीनों की सुविधा के लिए कलियर स्थित यूपी सिंचाई विभाग की बेशकीमती भूमि पर बने पार्क में दरगाह प्रशासन की ओर से रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं। एक करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले रैन बसेरे के निर्माण का जिम्मा उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड देहरादून को सौंपा गया है। एक ओर जहां निर्माण कार्य पूरा होने वाला है, वहीं दूसरी ओर यूपी सिंचाई विभाग की ओर से जमीन पर कब्जा करने के आरोप में निमार्णदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अमीन देवेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से रैन बसेरा बनाने संबंधी एनओसी नहीं ली गई है, कार्य रुकवाने के बावजूद निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में अब विभाग की ओर से केस दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed