फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar over sharing of ration, niece sticks

राशन बांटने को लेकर हंगामा, भांजी लाठी

Tue, 31 Mar 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar over sharing of ration, niece sticks
भगवानपुर क्षेत्र के चौली शाहबुद्दीनपुर गांव में राशन बंटवाने के लिए ग्रामीणों को लाठी भांजकर सो - फोटो : ROORKEE
चौली शाहबुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान पति के हाथों सरकारी राशन वितरित होते देख दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर मामले को शांत कराया। एसडीएम के पहुंचने के बाद राशन का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम भगवानपुर की ओर से राशन की एक गाड़ी चौली शाहबुद्दीनपुर गांव में भेजी थी, जो गरीब लोगों को बांटी जानी थी। इस दौरान टीम गाड़ी को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंची। इसके बाद ग्राम प्रधान पति शाजिद अली व टीम के सदस्य गांव में राशन वितरित करने लगे। इस पर गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति की। लोगों का कहना था कि सरकारी राशन को ग्राम प्रधान पति के हाथों नहीं बाटा जाना चाहिए। इसके बाद मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। टीम के सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस और एसडीएम को दी। सूचना पर एसआई मनोज ममगाईं ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार लोगों को मौके से हटाया। सूचना पाकर एसडीएम संतोष कुमार और मंडावर पुलिस चौकी पुलिस भी पहुंच गई। वहीं राशन की गाड़ी को भी चौकी पर बुलवा लिया गया। इसके बाद एसडीएम संतोष कुमार ने गाड़ी पर कार्यरत कर्मचारियों को आदेश दिया कि अपने हाथों से गांव में पहुंचकर गरीब लोगों को राशन का वितरण करे। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed