फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar in the municipal corporation for getting the vaccine

वैक्सीन लगवाने के लिए नगर निगम में हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the municipal corporation for getting the vaccine
रुड़की। करीब एक महीने बाद नगर निगम कार्यालय में कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज एक साथ लगनी शुरू हुई। इस दौरान बिना स्लॉट बुक कराए लोगों को स्लॉट बुक कराकर आने वालों से पहले वैक्सीन लगाने पर हंगामा हो गया। स्लॉट बुक कर आए लोगों का आरोप था कि वैक्सीनेशन केंद्र पर नियमों की अनदेखी हो रही है। नियमानुसार उन्हें पहले वैक्सीन लगानी चाहिए।
विज्ञापन

शहर में दो दिन से वैक्सीन नहीं लगने से लोग परेशान थे। खासकर युवा वर्ग वैक्सीन लगवाने को लेकर ज्यादा उत्साहित है। हालांकि, नगर निगम में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर लगातार युवाओं को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। यहां लोगों को लंबे समय से कोवाक्सिन की पहली डोज का इंतजार था। शुक्रवार सुबह अचानक सेशन साइट पर कोवाक्सिन की पहली डोज के लिए स्लॉट खुला। युवाओं ने तुरंत स्लॉट बुक कर लिए और नगर निगम स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंच गए। वहीं, बहुत से लोग बिना स्लॉट बुक किए पहली डोज लगवाने पहुंच गए। केंद्र पर तैनात स्टाफ भी बिना स्लॉट वालों को वैक्सीन लगाने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच स्लॉट बुक कर आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले उन्हें वैक्सीन लगनी चाहिए जबकि स्टाफ के लोग बिना स्लॉट बुक कराए आए लोगों को पहले वैक्सीन लगा रहे हैं। इसे लेकर युवाओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में उन्हें पहले वैक्सीन लगाने का आश्वासन देने पर युवा शांत हुए। वहीं, सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed