फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unique Agreement: Two husbands of woman divided children

अनोख समझौता: महिला के दो पतियों ने बांट लिए बच्चे

Sat, 26 Dec 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unique Agreement: Two husbands of woman divided children
सिविल लाइंस कोतवाली में एक महिला के दो पतियों के बीच अनोखा समझौता हुआ। दोनों पतियों में विवाद न हो इसे देखते पुलिस ने महिला के पहले बच्चे को पहले पति और दूसरे को दूसरे पति के सुपुर्द कर दिया। महिला दूसरे पति के साथ ही रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद विवाद किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला करीब एक साल पूर्व पति को छोड़कर एक बच्चा लेकर प्रेमी संग चली गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। पता चला कि महिला बरेली में रह रही है। इस बीच महिला ने एक और बच्चे को जन्म दिया। पुलिस महिला को लेकर रुड़की पहुंची तो पति ने उसे साथ रखने से इनकार दिया। जबकि वह अपने पहले बच्चे को रखने के लिए तैयार हो गया। इस पर पुलिस ने महिला के दूसरे पति से जानकारी ली तो वह दूसरे बच्चे को रखने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने समझौता कराते हुए कहा कि पहला बच्चा पहले पति और दूसरा बच्चा दूसरे पति के साथ रहेगा। जबकि महिला अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। अगर महिला का इच्छा हुई तो वह अपने पहले बच्चे से भी मिल सकती है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों में समझौता करा दिया गया है। अगर कोई विवाद करता है तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed