फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled car rams into truck, five people seriously injured

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, पांच गंभीर घायल

Mon, 18 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rams into truck, five people seriously injured
नारसन में टक्कर लगने के बाद ट्रक के नीचे घुसी कार। - फोटो : ROORKEE
हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पहले ट्रॉली से टकराई और फिर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात जिला बिजनौर के नगीना निवासी संजय अपने पिता राजेंद्र, माता सर्वेश देवी, भाई नितिन और पिंकी के साथ कार से हरिद्वार से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वे नारसन कस्बे में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बराबर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए पीछे से आ रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया। साथ ही सूचना घायलों के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed