भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के अधिकारियों से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है तो आंदोलन को बाध्य होगा पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी के नेतृत्व में बूढ़पुर जट, ब्रह्मपुर जट, खेड़ा जट, सकौती, ठोई के किसानों ने गन्ना समिति के सचिव जय सिंह से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनके गांव उत्तराखंड में हैं जबकि कुछ भूमि बॉर्डर के समीप है और उत्तर प्रदेश में आती है। इस वजह से इस बार उन्हें गन्ना पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। अधिकारी उत्तर प्रदेश में गन्ना डालने के लिए कह रहे हैं। किसानों का कहना था कि वह हर साल समिति के माध्यम से हरिद्वार जिले के शुगर मिलों में गन्ना डालते आए हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उनके गन्ने की आपूर्ति हरिद्वार के ही शुगर मिलों में कराई जाए। साथ ही लिब्बरहेड़ी शुगर मिल पर तीन दिन के अंदर गन्ना तौल की जा रही है, जिसे छह दिन किया जाए। जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने बताया कि अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रवीण कुमार, गोविंद कुमार, सोना, देशवाल, नरेश, वीरेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष, नरेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, महाराज, रणवीर सिंह, नितिन कुमार, सुभाष, ओमवीर मौजूद रहे।