फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths injured in a fight, condition critical

मारपीट में दो युवक घायल, हालत गंभीर

Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in a fight, condition critical
प्रतापपुर गांव में एक देसी शराब के ठेके पर काम करने वाले दो युवकों को चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों की हालत गंभीर है, एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। उधर, मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी मनोज और हबीबपुर निवासी नरेंद्र कुमार प्रतापपुर गांव स्थित एक शराब के ठेके पर काम करते हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले प्रतापपुर गांव में कच्ची शराब बेचने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ रायसी चौकी पर दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कच्ची शराब की भट्टी में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि है तभी से गिरफ्तार व्यक्ति के परिजनों ने दोनों के खिलाफ रंजिश पाल ली थी। बुधवार की शाम दोनों किसी काम से प्रतापपुर गांव में गए थे, इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष को लगी तो उन्होंने मनोज और नरेंद्र को घेर लिया, लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नरेंद्र का उपचार हरिद्वार अस्पताल में चल रहा है, जबकि मनोज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में रायसी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed