फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths arrested with stolen bike during vehicle checking

Roorkee News: वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with stolen bike during vehicle checking
भगवानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर पुलिस सोमवार की सुबह भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए और उन्हें रोक लिया। पुलिस ने युवकों से बाइक के दस्तावेज मांगे लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाए। बाइक पर लगी नंबर प्लेट टूटी होने पर पुलिस को बाइक चोरी की होने का शक हुआ। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने चार दिन पूर्व भगवानपुर से बाइक चोरी की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि रजत और अभिषेक निवासी गांव शाहपुर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed