{"_id":"617abc60201b42551933e35b","slug":"two-varieties-of-wheat-reached-the-seed-stock-roorkee-news-drn394681434","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वैरायटी पहुंची दो का इंतजार बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वैरायटी पहुंची दो का इंतजार बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में गेहूं के बीज की दो किस्में पहुंच गई हैं, लेकिन दो का अभी किसान इंतजार कर रहे हैं। बीज भंडार में पहुंची बीज को अधिकारी न्याय पंचायतों पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
जिले में धान की कटाई के साथ ही गेहूं की बुआई भी शुरू हो जाती है। अभी तक जिले में आधे से ज्यादा धान की कटाई खत्म होती, लेकिन बारिश के चलते इस बार धान की कटाई प्रभावित हुई है। वहीं गेहूं की खेती पर भी इसका असर पड़ा है। हालांकि मौसम साफ होते ही अब किसानों ने गेहूं की बुआई की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं कृषि विभाग में भी किसानों के लिए गेहूं का बीज पहुंच गया है। हालांकि विभाग में हर साल चार से पांच किस्म का बीज उपलब्ध होता है। इस बार अभी तक यहां केवल दो किस्म एचडी 2966 और एचडी 725 का बीज पहुंचा है, जबकि अभी एचडी 3086 और एचडी 343 किस्म का बीज पहुंचना बाकी है। कृषि विभाग के रुड़की ब्लॉक प्रभारी हर्षवर्धन ने बताया कि किसानों के बीज भंडार में पहुंचा बीज न्याय पंचायतों में पहुंचाने की तैयारी चल रही है। किसान अपनी न्याय पंचायत में पहुंचकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि किसानों को गेहूं का बीज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की ओर से अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। एक किसान को अधिकतर 40 किलो बीज मिलेगा। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड और बैंक की पासबुक साथ लानी होगी।
दलहन और तिलहन का बीज भी पहुंचा
बीज भंडार पर किसान दलहल और तिलहन का बीज भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें फिलहाल दलहन में मसूर का बीज मिल रहा है। किसानों को अनुदान के तौर पर 99 रुपये प्रति किलो की दाल पर 60 प्रतिशत या 48 रुपये प्रति किलो में जो भी कम हो, वह अनुदान दिया जाएगा। वहीं तिलहन में भी सरसों का बीज पहुंचा है। यह बीज भी किसानों के लिए अनुदान पर उपलब्ध है।