फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two trains canceled, rest started operation

दो ट्रेनें रही रद्द, बाकी का संचालन हुआ शुरू

Mon, 20 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two trains canceled, rest started operation
अग्निपथ योजना का विरोध तीसरे दिन देखने को नहीं मिला। दो ट्रेनों के अलावा बाकी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को बिहार में ट्रेनों में हुई आगजनी की घटना के बाद मुरादाबाद मंडल की 27 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। सोमवार को जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस और जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। रविवार को रद्द रही अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल, फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर से सहरसा जाने वाली सहरसा एक्सप्रेस, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सोमवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तैनात रही फोर्स
भारत बंद को लेकर ट्रेनों में किसी प्रकार की क्षति न हो इसके लिए आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने आरपीएफ के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया था। इसके मद्देनजर लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। जीआरपी की अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि पोर्टल पर 20 जून को अग्निपथ को लेकर भारत बंद की सूचना थी। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed