{"_id":"64dfb664d7ae6763670fd49b","slug":"two-stolen-bikes-recovered-three-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-225703-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरी की दो बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरी की दो बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
मंगलौर के तांशीपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा ने कुछ दिन पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भार्गव नर्सिंग होम के पास किसी काम से आए थे। बाइक खड़ी कर वह काम से चले गए थे। इस बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था जबकि धर्मेंद्र निवासी फरीदाबाद, हरियाणा की कांवड़ यात्रा के दौरान पंजाबी ढाबा, रुड़की से बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइकों की तलाश शुरू कर दी थी।
बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रहीमपुर रेलवे फाटक के पास दो युवक चोरी की बाइक से जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने नर्सिंग होम से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ प्रणव व रोहित निवासी लिब्बरहेड़ी, मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। कांवड़ यात्रा में चोरी की बाइक के साथ प्रवीण निवासी लिब्बरहेड़ी को लाठरदेवा तिराहा, झबरेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।