फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   two persons continue raped to a teenager girl

दो युवक किशोरी से करते रहे दुराचार

Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
two persons continue raped to a teenager girl
rape

एक किशोरी को बहला फुसलाकर गांव के ही दो युवक उससे दुराचार करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 साल की किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपी युवकों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय लड़की को दो युवक मुसर्रफ  व शहराज बहला फुसलाकर बुलाते थे और उससे दुराचार करते रहे। लड़की के गर्भवती होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पूछताछ में लड़की ने आरोपी युवकों के नाम बताए। इस पर जब उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलु से जांच की जा रही है। लड़की का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी को ले जाने का लगाया आरोप
लक्सर क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी घर से गायब हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया है। रायसी चौकी क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी रविवार की शाम के समय घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पहले उसकी तलाश अपने स्तर से की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने रायसी पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, जबकि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। वह आरोपों से इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के विरोध पर बेटी को बनाया बंधक 
सुल्तानपुर क्षेत्र  में हुई घटना में मां के प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो मां ने उसे प्रेमी के साथ मिल कर घर में ही बंधक बना लिया। दो दिन बाद बेटी किसी तरह आजाद हो पाई।

सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। महिला का पिछले काफी समय से गांव के एक व्यक्ति से प्रेमप्रसंग चल रहा है। व्यक्ति, महिला से मिलने उसके घर आता-जाता रहता है। बताया जा रहा है कि बेटी द्वारा इसका विरोध करने पर दो दिन पहले मां और उसके प्रेमी ने बेटी को घर पर बंधक बना लिया। परेशान लड़की ने किसी तरह एक पत्र लिखकर खिड़की से बाहर रास्ते में फेंक दिया। पत्र रास्ते से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने उठा लिया और पढ़कर मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इससे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और उसके घर पहुंचकर लड़की को आजाद कराया। पुलिस मामला संज्ञान में होने से इनकार कर रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed