फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two people killed after being hit by trains in two days

Roorkee News: दो दिन में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two people killed after being hit by trains in two days
रेलवे स्टेशन रुड़की पर दो दिनों में अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं प्लेटफॉर्म नंबर तीन से जुड़ी अपलाइन पर हुईं। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन सुचारू कराई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन


जीआरपी चौक की प्रभारी सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लाइन पर करीब 22 वर्षीय युवक का शव मिला। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मंगलवार को एक व्यक्ति के रेलवे लाइन पर पड़े होने की सूचना मिली। जीआरपी मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसकी पहचान खुर्शीद हुसैन (55) निवासी मंडी किशन दास, सराय शेर खान, थाना कोतवाली संभल, जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों मामलों में पंचायतनामे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed