फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
भगवानपुर में सड़क दुर्घटना के बाद थाने में पुलिस को तहरीर देते मृतकों के परिजन। - फोटो : ROORKEE
सड़क हादसे में दो फैक्टरीकर्मियों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित कार ने बाइक को ओवरटेक करते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी बाइक सवार दोनों फैक्टरीकर्मी हाईवे पर काफी दूर जाकर गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने चालक को कार समेत पकड़ लिया। मृतकों के परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार, गोविंद ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि बंटी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोविंद (22) पुत्र हरपाल सिंह और बंटी (23) पुत्र शीशपाल निवासी सहारनपुर भगवानपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। दोनों एक ही बाइक पर ड्यूटी से आते जाते थे। बुधवार की रात दोनों एक बाइक पर बैठकर फैक्टरी जा रहे थे। बाइक गोविंद चला रहा था, बंटी पीछे बैठा था। खुब्बनपुर गांव के पास बाइक को ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बाइक समेत हाईवे पर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार चालक को दबोच लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed