फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two officials of Hindu organization arrested in church case

चर्च प्रकरण: हिंदू संगठन के दो पदाधिकारी गिफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two officials of Hindu organization arrested in church case
आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस ने चर्च में बवाल के मामले में तीन महीने बाद हिंदू संगठन के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से भाजपाइयों और चर्च से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। दोनों पक्षों के कई लोग भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानपुरम स्थित चर्च में छह अक्तूबर की सुबह प्रार्थना के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। यही नहीं, प्रार्थना कर रहे लोगों को पीटा भी गया था। एक युवक को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने चर्च प्रमुख की तहरीर पर भाजपाइयों और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, घटना वाली रात को ही दूसरे पक्ष की आदर्श नगर निवासी एक महिला ने भी चर्च से जुड़े लोगों पर दो-दो लाख रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चर्च प्रमुख समेत दस लोगों पर मारपीट, डकैती, छेड़खानी, एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने भाजपाइयों पर भी एससी-एसटी की धारा बढ़ा दी थी। दोनों मुकदमों की जांच सीओ रुड़की विवेक कुमार कर रहे थे। मामला हाई प्रोफाइल होने से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इस बीच पुलिस ने गुण-दोष के आधार पर दोनों पक्षों से एससी-एसटी की धारा हटा दी थी। साथ ही मामले की जांच सीओ रुड़की विवेक कुमार से हटाकर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को दे दी गई गई थी। मंगलवार रात पुलिस ने मामले में दो गिरफ्तारियां की हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हिंदू संगठन से जुड़े शिव प्रसाद त्यागी और सुनील कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed