फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two more deaths from flu

बुखार से दो और की मौत

Mon, 26 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 26 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

रुड़की/नारसन/सुल्तानपुर। शहर से देहात तक बुखार और डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बुखार से दो और मौत हो गई। इसमें एक पांच माह की बच्ची शामिल है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में सोमवार को डेंगू के दस से अधिक मामले सामने आए हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों का तांता लगा हुआ है। कहीं किसी अस्पताल में बैड नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


मच्छी मोहल्ला निवासी पांच माह की बच्ची जैद पुत्री इरशाद को रविवार देर रात अचानक बुखार आ गया था। रातभर परिजन बच्ची के सिर पर पानी की पट्टी बांधकर बुखार कम करने का प्रयास करते रहे। सुबह होते ही परिजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचते बच्ची ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि मच्छी मोहल्ला में दो लोगों की बुखार से पहले भी मौत हो चुकी है। इसमें एक शकीरा (16) और दूसरी मुन्नी (65) शामिल हैं। लगातार क्षेत्र में बुखार से तीसरी मौत से क्षेत्रवासियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। आरोप लगाया कि मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग दो की मौत के बाद मोहल्ले में झांकने तक नहीं आए हैं।
विज्ञापन

 
नारसन क्षेत्र के टिकौला निवासी सोनू (पुत्र नवल) को भी तीन-चार दिन से लगातार बुखार आ रहा था। स्थानीय डाक्टरों से उपचार करवाने पर जब आराम नहीं मिला तो परिजन सोनू को लेकर रुड़की के एक निजी डाक्टर के पास लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सुल्तानपुर निवासी जाहिद (30) और तहरीन (18) में डेंगू की पुष्टि हुई है। सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार को डेंगू के दस मामले पाजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि बुखार से पीड़ित लगभग 30 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें इसमें से 10 लोगों में प्रथम दृष्टया डेंगू की पुष्टि हुई है। अब एलाइजा जांच के लिए सैंपल हरिद्वार भेजे जाएंगे। निजी अस्पतालों में भी डेंगू और वायरल के मरीजों की भरमार है। स्थिति यह है कि बुखार के मरीजों को भरती करने के लिए किसी भी अस्पताल में बेड तक नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed