फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two miscreants robbed from truck driver

ट्रक चालक से लूट में दो बदमाश धरे

Wed, 15 Jan 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants robbed from truck driver
भगवानपुर थाने में पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
ट्रक चालक से मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही दो बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। बाइक सवार दोनों युवकों ने मंगलवार रात ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक जुगनू पुत्र जसवंत निवासी शेपुर, थाना बरहन जिला आगरा मंगलवार शाम बहादराबाद से ट्रक लेकर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी से सामान लेने आए थे। उन्होंने रायपुर में कंपनी के बाहर ट्रक खड़ा कर दिया। इसी बीच अपाचे बाइक सवार दो युवक ट्रक के पास आए और जबरन खिड़की खोलकर अंदर घुस आए। दोनों चालक से मारपीट कर मोबाइल और पांच हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। ट्रक चालक ने घटना की जानकारी दूसरे चालकों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच सिकंदरपुर के पास पुलिस अपाचे बाइक को देख रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पीछे की तरफ बाइक मोड़कर दौड़ा दी। पुलिस ने बाइक सवारों को घेराबंदी कर दबोच लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से ट्रक चालक से लूटपाट की जानकारी ली। दोनों ने चालक से लूट की घटना स्वीकारी। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि ट्रक चालक से लूटपाट में तनवीर और अनीस उर्फ कल्लू निवासी मोहितपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट का मोबाइल और दो हजार की नकदी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ संजीव थपलियाल, एसआई प्रदीप रावत, एसआई मनोज ममगाईं, सिपाही दीपक, ललित, सुधीर गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed