फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two in-laws held hostage

ससुरालियों ने बनाया दो लोगों को बंधक

Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two in-laws held hostage
लक्सर। ट्रैक्टर नाम न करने से गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर पहुंचे उसके मायके के दो लोगों को भी घर में बंधक बना लिया। विवाहिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर (यूपी) के बेहट थाना क्षेत्र स्थित धौलाकुआं गांव की एक महिला की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में है। महिला की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लगभग दो साल पहले ट्रैक्टर पलटने से उसके पति को चोट लग गई थी। लिहाजा महिला के मायके वालों की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली खरीद कर युवक को दिया गया था, ताकि वह उससे ढुलाई आदि का कार्य करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से महिला के ससुराल वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने नाम करने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की गई। उसने अपने परिजनों को इस बाबत जानकारी दी। रविवार की देर शाम उसके मायके वाले मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में आ गए।

आरोप है कि इस दौरान महिला के ससुरालियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वह भी मौके पर पहुंची और लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़वाया। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed