फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two groups in Binarsi village clashed over laying a pipeline

Roorkee News: पाइपलाइन बिछाने के लिए बिनारसी गांव के दो पक्षों में मारपीट

Wed, 25 Feb 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Two groups in Binarsi village clashed over laying a pipeline
तेज्जुपुर चौकी क्षेत्र के बिनारसी गांव में घरेलू पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन ठीक से सुचारू कराने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। एक-दूसरे ने पत्थर भी बरसाए। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायल लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को बिनारसी गांव में दिलशाद पक्ष के लोग घर के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी गुलशनव्वर व उसके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि पाइपलाइन गहराई के साथ बिछाई जाए जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन




मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्ष के छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जिसमें एक पक्ष के गुलशनव्वर, आहिल, तरन्नुम, आयुष आदि घायल हैं वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दिलशाद व शमी घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच घरेलू पानी निकासी के लिए विवाद हो गया था।इससे लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के कुछ लोगों को चोट आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। दोनों पक्ष के लोगों को शांति बनाए रखने के लिए हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed