{"_id":"660715b8a78db91d810d02d5","slug":"two-girls-jumped-into-ganganahar-condition-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1030-380781-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो युवतियों ने गंगनहर में लगाई छलांग, लोगों ने निकाला बाहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो युवतियों ने गंगनहर में लगाई छलांग, लोगों ने निकाला बाहर, हालत गंभीर
Sat, 30 Mar 2024 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:03 PM IST
सार
युवती का अपनी मां से विवाद हो गया। इससे नाराज युवती कोतवाली से बाहर निकलकर गणेशपुर पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
रुड़की गंगनहर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
दो युवतियों ने अलग-अलग जगहों से आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवतियों को छलांग लगाता देख लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों गंभीर घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी एक युवती बृहस्पतिवार शाम अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एक युवक से प्यार करती है लेकिन युवक के परिजन शादी करने से इन्कार कर रहे हैं। इस बीच युवती का अपनी मां से विवाद हो गया। इससे नाराज युवती कोतवाली से बाहर निकलकर गणेशपुर पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
Roorkee: होली खेलने के बाद गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक, डूबकर हुई मौत
विज्ञापन
युवती को छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचा दिया। इस बीच दो लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला। इस दौरान युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शुक्रवार दोपहर एक युवती सोलानी पार्क के पास पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाता देख लोगों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला। साथ ही गंभीर घायल युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवती सिंचाई विभाग कॉलोनी की रहने वाली है। उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।