{"_id":"665a37da1d6c25434c037016","slug":"two-families-were-sleeping-in-the-house-thieves-stole-roorkee-news-c-5-1-drn1030-425581-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में सोते रहे दो परिवार, चोरों ने लाखों का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में सोते रहे दो परिवार, चोरों ने लाखों का सामान किया पार
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iबृहस्पतिवार की रात ढंडेरी ख्वागजीपुर गांव में चोरों ने दो घरों का बनाया निशाना
I
Iसीसीटीवी कैमरे में दीवार फांदते कैद हुए चोर, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया केस
I
I
I
Iचोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवर और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों मकान स्वामियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान शुरू कर दी है।
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरी ख्वागजीपुर निवासी सुनील कुमार परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात घर में ही सोए हुए थे। इस बीच दीवार फांदकर चोर उनके घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास में ही रहने वाली सोनिया के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इस बीच चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे गए और दोनों परिवारों को भनक तक नहीं लगी।
I
I
I
Iशुक्रवार सुबह सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही सुनील ने तहरीर देकर बताया कि चोर घर से लाखों की कीमत के जेवर, 70 हजार की नकदी, लड्डू गोपाल के दानपात्र से करीब 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो चोर दीवार फांदते कैद हो गए। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान की जा रही है।I