फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two factions of BKYU face to face for the organization

संगठन के लिए भाकियू के दो गुट आमने-सामने

Tue, 08 Mar 2022 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Two factions of BKYU face to face for the organization
किसानों के हकों को लेकर लड़ने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता संगठन में पद को लेकर रोड़ और टिकैत गुट में तो पहले ही बंट चुके थे। अब संगठन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को दोनों ही गुट के पदाधिकारी सदस्यों के साथ अलग-अलग जगह एक-दूसरे संगठन के खिलाफ खड़े हो गए। भाकियू रोड गुट ने टिकैत गुट के कुछ पदाधिकारियों पर किसान के बजाय व्यक्तिगत हित के लिए संगठन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं भाकियू टिकैत गुट ने धरना देकर रोड गुट के एक पदाधिकारी पर जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनपर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू रोड़ : कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने प्रशासनिक भवन में पंचायत कर दूसरे किसान संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर संगठन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर ऐसे पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी कि संगठन ऐसे लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा जो बाबा टिकैत के सिद्धांतों के खिलाफ चलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्र्ता प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 35 साल पहले भाकियू सुप्रीमो दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने उन्हें संगठन की कमान सौंपी थी लेकिन कुछ व्यक्ति भ्रामक एवं अनर्गल प्रचार कर संगठन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। किसान हितों में लड़ने के बजाय व्यक्तिगत काम के लिए संगठन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि झबरेड़ा में दूसरे किसान संगठन की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया तो रुड़की में कोतवाली का घेराव किया जाएगा। साथ ही चकबंदी जांच पर प्रगति नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ के नेतृत्व में लगातार संगठन काम कर रहा है। किसानों की समस्याओं को हल करने का काम किया जा रहा है। संगठन की बढ़ती लोकप्रियता के चलते दूसरे संगठन के कुछ पदाधिकारी भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें एक किसान संगठन के नेता पर एक किसान के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवा विंग के जिलाध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष मुबारिक अली, प्रदेश सचिव कारी शहजाद, रवि कुमार, प्रदीप त्यागी, प्रवेश प्रधान, पवन सिंह रोड, शमशाद प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए। बाद में भाकियू की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
भाकियू टिकैत : केस दर्ज नहीं होने पर थाने में दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से भाकियू रोड़ गुट के एक किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर थाना परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर थाने में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि भाकियू टिकैत ने झबरेड़ा थाने में तीन दिन पूर्व एक किसान नेता के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि भाकियू से निकाले गए किसान नेता ने प्रेस कांफ्रेंस कर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस को प्रेस कांफ्रेंस की सीडी भी उपलब्ध कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने धरने पर पहुंचकर किसानों को सीडी की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान कुलदीप, संजय, राजू, दीपक कुमार, विजय, रमेश, दिनेश कुमार, योगेश व अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed