फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two crooks arrested with native gun

देशी बंदूक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested with native gun
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए चोरी के आरोपियों का खुलासा करते एसपी देहात एसके सिंह। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध देशी बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्कूल से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों पर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में बृहस्पतिवार को एसपी देहात एसके सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वांछितों और आपराधिक घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक स्कूल में चोरी की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आठ पंखे, गैस सिलिंडर और बाइक बरामद की। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर एक अवैैध 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस भी बरामद किया। एसपी देहात ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में अपना नाम आकिल निवासी गांव अकबरपुर कालसो और आदिल निवासी गांव खेलड़ी बताया। एसपी देहात ने बताया कि आकिल भगवानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर करीब एक दर्जन केस चल रहे हैं। पुलिस टीम में एसओ पीडी भट्ट, एसआई प्रकाश राणा, एसआई सत्येंद्र नेगी, सिपाही करन, अमित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और लाल सिंह शामिल रहे। वहीं, घटना का खुलासा करने पर एसएसपी ने ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed