{"_id":"64d8d2b1a2a54f4cfa0df4a4","slug":"two-caught-in-illegal-cattle-slaughter-two-absconding-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-7677-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध पशु कटान में दो दबोचे, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध पशु कटान में दो दबोचे, दो फरार
विज्ञापन
फोटो समाचार:
पुलिस ने एक मकान से बरामद किया तीन क्विंटल मांस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर।
अवैध रूप से हो रहे पशु कटान और मांस बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को करीब तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रूप से पशुओं के कटान और बूचड़खाने चलाने और बिना लाइसेंस के मांस बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने रविवार को सुल्तानपुर में एक स्थान पर छापामारी की। पुलिस ने एक मकान से तीन क्विंटल भैंस का मांस, उपकरण, एक इलेक्ट्रिक कांटा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वसीम और कासिम निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि शानू और अफजाल फरार हो गए हैं। चारों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों को चालान कर दिया है।