{"_id":"6999f80367229f82fe07551b","slug":"two-brothers-were-attacked-for-opposing-the-occupation-of-their-farm-roorkee-news-c-5-1-drn1027-906686-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत पर कब्जे का विरोध करने पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत पर कब्जे का विरोध करने पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
एक किसान ने कुछ लोगों पर अपनी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान के भाइयों पर धारदार हथियार और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के नरोजपुर गांव निवासी इमरान ने तहरीर देकर बताया कि गांव के शावेज के साथ उनके खेत सटे हुए हैं। आरोपी उनके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि 18 फरवरी की शाम को उनके भाई असलम और सुहैल खेत में काम कर रहे थे।
इस बीच आरोपी शावेज, सुल्तान, अनस, इलियास, फरदीन और फरीद निवासी ग्राम नरोजपुर हाथ में बलकटी, छुरी व फावड़े लेकर वहां आए। वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जान बचाने के लिए उनके भाई घर में आ गए लेकिन हमलावर उनके पीछे घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
असलम और सुहैल को अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में असलम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।