फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two bodies found in Ganganhar causing panic

नए हिस्ट्रीशीटर चिह्नित, पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्री बंद

Tue, 15 Dec 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found in Ganganhar causing panic
रुड़की। पुलिस की ओर से पुराने हिस्ट्रीशीटरों को राहत देने का काम शुरू कर दिया गया है। पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्री बंद की जा रही है, जबकि नए हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्री बंद होने से अब उन्हें कोतवाली या थानों में परेड नहीं करनी होगी। डीजीपी की ओर से जिलेभर के थानों और कोतवाली में यह आदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

विभिन्न अपराध में लिप्त रहने पर पुलिस अपराधियों की हिस्ट्री तैयार करती है। हिस्ट्री तैयार होने के बाद इन्हें हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया जाता है। हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। इतना ही नहीं पुलिस इनकी समय-समय पर कोतवाली और थानों में बुलाकर परेड भी कराती है। परेड में शामिल नहीं होने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। रुड़की और देहात में कई ऐसे लोग है, जिनके नाम दस साल से हिस्ट्रीशीटर में दर्ज हैं और वह या तो बुजुर्ग हो गए हैं या फिर सुधर गए हैं। इसके बाद यह पुलिस की किताब में हिस्ट्रीशीटर हैं, लेकिन अब इन्हें डीजीपी अशोक कुमार की ओर से राहत देने का काम शुरू कर दिया गया है। डीजीपी की ओर से जिलेभर के थानों और कोतवाली को आदेश दिए गए हैं कि जिनके नाम दस या उससे अधिक साल से हिस्ट्रीशीटर में दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्री बंद कर दी जाए। जो नए अपराधी हैं, उन्हें हिस्ट्रीशीटर में दर्ज किया जाए। डीजीपी के आदेश के बाद जिले भर में पुलिस ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के सभी कोतवाली व थानों में पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्री बंद करने काम शुरू हो चुका है। जो नए अपराधी हैं, उनकी हिस्ट्री खोलकर हिस्ट्रीशीटर में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed