फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two bodies found in Ganganhar causing panic

गंगनहर में दो शव मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 15 Dec 2020 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found in Ganganhar causing panic
नारसन। मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में एक साथ दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाला। इस दौरान एक शव की शिनाख्त हो गई, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के पास सिंचाई विभाग के दो कर्मचारी ड्यूटी दे रहे थे। इस बीच उन्होंने गंगनहर में दो शव उतराते देखे। शव देखने के लिए राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। इस बीच पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शवों के कपड़ों की तलाशी ली तो एक की पहचान हुई। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने थाना सिडकुल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि एक शव की पहचान शकील अहमद (27) निवासी रावली महदूद, सिडकुल के रूप में हुई है। सिडकुल थाने में शकील अहमद पर हत्या का केस चल रहा है। जबकि दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed