फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested including history sheeter in firing case

फायरिंग मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including history sheeter in firing case
बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में शामिल मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में 23 जुलाई को छत पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें खुशनूद त्यागी ने अपने साथियों के साथ खराद मशीन पर काम करने वाले कर्मचारी पर हमला कर दिया था। इस दौरान खुशनूद ने पिस्टल से फायरिंग भी की थी। इस मामले में पुलिस ने खुशनूद त्यागी समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार रात आरोपी हिस्ट्रीशीटर खुशनूद त्यागी निवासी ढंडेरा हाल निवासी इस्लामनगर और रिजवान निवासी बंदा रोड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed