फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for battery theft from e-rickshaw

ई-रिक्शा से बैटरी चोरी में दो आरोपी दबोचे

Fri, 08 Jan 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for battery theft from e-rickshaw
पुलिस ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की बैटरी भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदा रोड निवासी वाजिद अली ने बुधवार रात घर के बाहर ई रिक्शा खड़ी की थी। रात में किसी समय चोरों ने बैटरी चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसमें दो युवक बैटरी चोरी कर ले जाते नजर आए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की। कोतवाली प्रभार राजेश साह ने बताया कि ई रिक्शा से बैटरी चोरी में तालिब और इमरान उर्फ बिहारी निवासी मच्छी मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से चोरी की बैटरी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई अंकुर शर्मा और एसआई कपिल शर्मा समेेत सिपाही रामबीर और विपिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed